एक सलाह
लगे कि रह नही पा रहे हो, तो बात कर लिया करना।
इतना जी तो लिया है उसके साथ,
अब उसकी यादों मैं थोड़ा मर लिया करना।
कुछ नही बदलेगा, जिंदगी भी यू ही चलेगी पर सूख तेरे बाग का वो कमल का फूल जाएगा।
अब न ही हवा चलेगी और न ही उसकी उडती खुशबू से तुम्हारे चेहरे पर वो नूर आएगा।
कभी दूर न होने देना उसकी यादों को खुद से,
अगर कुछ धुँधले भी पड़ जाए लम्हे तो घबरा जाना और थोड़ा डर लिया करना।
लगे कि जी नही पा रहे हो ना, तो बात कर लिया करना।
इतना ज़रूरी भी क्या है ऐ जिंदगी जो तू सबका इम्तिहान लेती है।
जब तय कर ही रखा है तूने मुकद्दर सबका, तो क्यूँ हमें अपनी मर्जी से चुनने का अरमान देती है।
कुछ तो बदलाव आएंगे, आखिर तुझे दुनिया से जो लड़ना है।
तो तेरे बिना अधूरी उस मुस्कान के लिए , थोड़ा अपने नसीब से भी लड़ लिया करना।
अगर लगे कि जी नही पा रहे हो ना, तो बात कर लिया करना।
हद से भी ज़्यादा मशरूफ हो न जाना,कही इतना भी खो न जाना
ज़िंदगी मे अगर कुछ ना दिखा, तो ऐसी बेबसी मैं वो सिर्फ तुझे आवाज़ देगा।
वो दरखास्त भी होगी, वो हुक़्म भी होगा, पर अपने लवों से तुझसे वो कुछ ना कहेगा।
ये उसकी मुहब्बत की ताकत होगी जो तुझे खींच ले जाएगी।
कोई देखे कितने भी गुस्से, नफ़रत या जलन से पर तू रख अपनी गोद मैं बडे प्यार से उसका सर लिया करना।
ज़िंदगी मे कभी भी लगे कि जी नही पा रहे हो ना, तो बस बात कर लिया करना।
"True Love: First I see and think I love, then I say I know I love, today and forever more I decide to love."

